फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AIIMS New Research One Indigenous vaccine will prevent iron deficiency in women

दिल्ली एम्स का शोध: एक स्वदेशी टीका रोकेगा महिलाओं में आयरन की कमी, पहले लगाने पड़ते थे पांच से छह टीके

Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Apr 2024 11:30 PM IST
सार

इस शोध में परिणाम बेहतर पाए गए हैं। इसी टीके को लेकर एम्स में एक चर्चा होगी जिसमें विश्व स्तर के डॉक्टर अपनी बात रखेंगे।  यह टीका जल्द ही राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा।

विज्ञापन
Delhi AIIMS New Research One Indigenous vaccine will prevent iron deficiency in women
दिल्ली एम्स - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महिलाओं में होने वाली आयरन की कमी को स्वदेशी टीका रोक सकेगा। आईवी आयरन नाम से इस टीके की सटीकता को जानने के लिए एम्स के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर कपिल यादव और एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. के अपर्णा शर्मा की देखरेख में पिछले दो साल से शोध चल रहा है। इस शोध में परिणाम बेहतर पाए गए हैं। इसी टीके को लेकर एम्स में एक चर्चा होगी जिसमें विश्व स्तर के डॉक्टर अपनी बात रखेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में खून की कमी होती है। एम्स के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर कपिल यादव के मुताबिक गर्भवत्ती महिलाओं में एनीमिया की कमी को दूर करने में यह स्वदेशी टीका काफी किफायती साबित होगा। यह टीका जल्द ही राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सात से कम होने पर टीका जीवन रक्षक साबित होगा। पहले ऐसी स्थिति में पांच से छह टीके लगाने पड़ते थे। लेकिन अब एक टीका ही कारगर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed