Dausa Doctor Suicide: राजस्थान की घटना के खिलाफ दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन, बांधी काली पट्टी
एम्स के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया और डॉक्टर अर्चना के लिए न्याय की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की डॉक्टर अर्चना की आत्महत्या के मामले में अपना विरोध जताते हुए आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि दौसा की डॉक्टर अर्चना के साथ एक मरीज के तीमारदारों ने अभद्रता की थी जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
ये है पूरा मामला
दौसा जिले में स्थित लालसोट शहर के कोथून रोड पर संचालित एक हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक अर्चना शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। डॉक्टर इसी से आहत थीं।
डॉक्टर अर्चना शर्मा अपने पीछे दो बच्चों को पति के सहारे छोड़ गईं। महिला डॉक्टर के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने कोई गलती नहीं की और मैंने किसी को नहीं मारा। मैं मेरे बच्चों और पति से बहुत प्यार करती हूं।
पुलिस के अनुसार दौसा के लालसोट कस्बे में डॉक्टर अर्चना शर्मा के निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा चिकित्सक के खिलाफ लालसोट थाने में मामला दर्ज करने के बाद मामला शांत हुआ।