Doctor Strike Ends: दिल्ली एम्स के बाद FAIMA का हड़ताल खत्म का एलान, मरीजों को राहत की सांस
आखिरकार दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने 11 दिनों की हड़ताल को खत्म कर दिया है। एम्स आरडीए की ओर से प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी दी गई। वहीं एफएआईएमए संघ ने भी हड़ताल खत्म का एलान कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता कांड को लेकर 11 दिनों से हड़ताल पर बैठे दिल्ली के एम्स अस्पातल के डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी है। एम्स ने एक प्रेस रिलीज कर बयान दिया कि राष्ट्र के हित में और जन सेवा की भावना से एम्स ने 11 दिन की हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।
In the interest of the nation and in the spirit of public service, the RDA, AIIMS, New Delhi, has decided to call off 11-day strike. This decision comes in response to the appeal and direction of the Supreme Court. We extend our sincere appreciation to the Supreme Court for… pic.twitter.com/fCxWJqM6So
— ANI (@ANI) August 22, 2024विज्ञापन
एम्स प्रशासन ने कहा कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद लिया गया है। निर्देश के जवाब में हड़ताल खत्म की है। हम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देश भर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के व्यापक मुद्दे को संबोधित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के प्रति अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त करते हैं। यह बयान एम्स के आरडीए की तरफ से जारी किया गया है।
एम्स में चार सदस्यीय समिति का गठन
डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर एम्स द्वारा गठित समिति पर दिल्ली एम्स की प्रवक्ता डॉ. रीमा दादा ने जानकारी देते हुए कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्र संघ के साथ रोजाना बैठकें हो रही हैं। डीन एकेडमिक्स की अध्यक्षता में उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। 15 सदस्यीय समिति भी बनाई गई है जो आंतरिक सहयोगात्मक सुरक्षा ऑडिट करेगी। निदेशक ने सभी डॉक्टरों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
#WATCH दिल्ली: डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर एम्स द्वारा गठित समिति पर AIIMS नई दिल्ली की प्रवक्ता डॉ. रीमा दादा ने कहा, "रेजिडेंट डॉक्टरों और छात्र संघ के साथ रोजाना बैठकें हो रही हैं। डीन एकेडमिक्स की अध्यक्षता में उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए 4 सदस्यीय समिति… pic.twitter.com/Q35i2num5x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2024
एफएआईएमए ने किया हड़ताल खत्म का एलान
भारत के सीजीआई के निर्देश के बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने हड़ताल खत्म करने का फैसला किया है। हम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हैं। हम आगे भी कानूनी तौर पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।