फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: After the collision, the car driver dragged the person for ten meters... death

Road Rage Delhi : टक्कर के बाद कार चालक ने शख्स को 10 मीटर तक घसीटा... मौत, लूट के बाद फ्लाइओवर से नीचे फेंका

Sun, 08 Sep 2024 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Sep 2024 04:06 AM IST
सार

घायल शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त लेखराज (45) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Delhi: After the collision, the car driver dragged the person for ten meters... death
demo pic... - फोटो : PTI

विस्तार

कनॉट प्लेस इलाके में एक कार चालक ने 45 साल के शख्स को टक्कर मार दी और उसे सड़क पर दस मीटर तक घसीटता रहा। उसके बाद फरार हो गया। घायल शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त लेखराज (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कार नंबर के जरिए आरोपी की पहचान कर ली और उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शिवम दुबे के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह 12 वीं तक पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। घटना वाले दिन वह अपने दोस्त की कार लेकर कनॉट प्लेस में किसी परिचित से मिलने के लिए आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की है। शिवम अपने परिचित से मिलने के बाद कार से महरौली की ओर जा रहा था। इसी दौरान आउटर सर्किल में बाराखंभा रोड के पास से गुजरने के दौरान उसने एक शख्स को टक्कर मार दी। वह शख्स घटना के समय सड़क पार कर रहा था। हादसे के बाद घायल शख्स कार के नीचे फंस गया। चालक उसे करीब दस मीटर दूर तक घसीटता चला गया। लोगों के शोर मचाने पर उसने गाड़ी रोकी और घायल शख्स को निकालने के बाद वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घायल शख्स को पास के अस्पताल में लेकर गई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए पुलिस कार मालिक तक पहुंची। पता चला कि कार को उसका दोस्त शिवम लेकर गया था। कार मालिक के निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार को उसके दोस्त शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

लूट के बाद सब्जी विक्रेता को फ्लाइओवर से नीचे फेंका, दो गिरफ्तार
केशवपुरम में कार सवार बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने सब्जी विक्रेता की पिटाई कर दी और फिर उन्हें फ्लाइओवर से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित झाड़ियों में 24 घंटे तक बेहोश पड़े रहें। होश में आने के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल सब्जी विक्रेता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की रीढ़ की हड्डी और एक पैर टूट गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने बदमाशों की कार के जरिये उनकी पहचान कर ली। इसके बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और एक फरार बदमाश की तलाश जारी है।


पीड़ित की पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ केशवपुरम में रहते हैं। उनकी आजाद मार्केट में सब्जी की दुकान है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के पांच बजे वह घर से आजादपुर मंडी सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। वह पैदल ही प्रेमबाड़ी पुल के पास पहुंचे। जहां से वह ई-रिक्शा से आजादपुर जाने वाले थे। इसी दौरान पीछे से एक कार आकर उनके पास रुकी। कार में तीन युवक सवार थे। बदमाश कार से उतरने के बाद उनसे छीना झपटी करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और 1200 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें फ्लाइओवर से नीचे धक्का दे दिया।

नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गए। करीब 24 घंटे बाद होश में आने के बाद उन्होंने राहगीरों से मदद मांगी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल दिलीप को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां जांच में पता चला कि पीड़ित की रीढ़ की हड्डी और एक पैर टूट गया है। पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है। केशवपुरम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जिससे पुलिस को बदमाशों की कार का नंबर मिला। पुलिस ने कार नंबर के जरिये बुराड़ी निवासी उसके मालिक नितिन के पास पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे बदमाश सौरव को शालीमार बाग से गिरफ्तार कर लिया। नितिन ने बताया कि यह कार उसे दहेज में मिली थी। पुलिस फरार एक अन्य बदमाश के तलाश के साथ साथ गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed