फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Admission after CUET will be done through centralized e-counselling

दिल्ली: सीयूईटी के बाद दाखिला केंद्रीकृत ई-काउंसलिंग से होगा

Thu, 07 Apr 2022 11:56 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 07 Apr 2022 11:56 AM IST
सार

  • काउंसलिंग में दो राउंड व एक स्पॉट राउंड होगा
  • प्रत्येक काउंसलिंग से पहले छात्रों को अपनी वरीयता भरने का अवसर दिया जाएगा

विज्ञापन
Delhi: Admission after CUET will be done through centralized e-counselling
काउंसलिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में होने केबाद छात्रों का दाखिला केंद्रीकृत ई-काउंसलिंग केस्कोर के आधार पर होगा। डीयू दाखिला समिति की ओर से यह काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के तीन राउंड होंगे, जिसमें पहला व दूसरा राउंड व एक तीसरा स्पॉट राउंड होगा। छात्रों को उनकी मेरिट व उनके द्वारा कॉलेज व कोर्स को लेकर दी गई वरीयता के अनुसार दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन


सीयूईटी का स्कोर जारी होने के बाद ई-काउंसलिंग की जाएगी। अधिक दाखिले से बचने के लिए प्रत्येक राउंड में तीस फीसदी अतिरिक्त दाखिले किए जाएंगे। इस कारण यह है कि दाखिले रद् होने की स्थिति में सीटें बराबर रहेंगी। प्रत्येक काउंसलिंग से पहले छात्रों को अपनी वरीयता फिर से भरने का अवसर दिया जाएगा। काउंसलिंग केदूसरे राउंड से पहले प्राथमिकताओं में बदलाव करने का विकल्प भी मिलेगा। काउंसलिंग के संबंध में स्पष्टता सीयूईटी का रिजल्ट जारी होने के बाद ही प्राप्त होगी।
विज्ञापन


एसओएल और एनसीवेब के दाखिले 06 मई से शुरू होंगे
डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(एसओएल) और नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) में दाखिले केलिए पंजीकरण प्रक्रिया 06 मई से शुरू होगी। दरअसल, एसओएल व एनसीवेब में दाखिले के लिए  कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट(सीयूईटी) से नहीं होगा। एनसीवेब में दाखिले केलिए पहले की तरह कट ऑफ निकलेगी। जबकि एसओएल में भी बीते साल की तरह दाखिले होंगे। इससे विद्यार्थियों की उस बड़ी आबादी को लाभ होगा जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed