शाबाश दिल्ली: राजधानी के 100 प्रतिशत लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सीएम ने दी कोरोना योद्धाओं को बधाई
मुख्यमंत्री ने सभी कोरोना योद्धाओं को इस बड़े टारगेट की प्राप्ति के लिए बधाई दी है और खुशी भी जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार दिन में ट्विटर के माध्यम से ये जानकारी दी है कि दिल्ली के 100 प्रतिशत पात्र लोगों को पहली डोज लग चुकी है। इसके साथ ही इस बड़े कार्य को करने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को बधाई भी दी है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "दिल्ली ने 100 प्रतिशत पात्र यानी 148.33 लाख लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन लगा दी है। मैं डॉक्टरों, एएनएम, शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, सीडीवी और अन्य कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं। दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों, सीडीएमओ, डीआईओ व जिलों के अन्य प्रशासकों को उनके काम के लिए बधाई देता हूं।"
👏👏Delhi completes first dose to 100% eligible people - 148.33 lakh
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 24, 2021
Salute to Doctors, ANMs, Teachers, ASHAs, CDVs and all other Frontline workers. Congratulations to DMs, CDMOs, DIOs and all district functionaries