{"_id":"639d30e39000196b77139a92","slug":"delhi-accused-of-murdering-a-young-man-by-stabbing-him-in-love-affair-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, प्रेम संबंधों के चक्कर में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, प्रेम संबंधों के चक्कर में दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 17 Dec 2022 08:30 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 31 जुलाई 2022 को अनवरुल हक को दुकान के पास बुलाया और उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस संबंध में उसी दिन खजूरी खास थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रेम संबंधों के मामले में एक युवक की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लड़की कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहती है।
विज्ञापन
आरोप है कि दिल्ली के जाफराबाद निवासी अबु उस्मान (24) ने टेलर का काम करने वाले अनवरुल हक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बिहार के पूर्णिया का रहने वाला अनवरुल हक खजूरी खास के शेरपुर चौक के पास रहता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 31 जुलाई 2022 को अनवरुल हक को दुकान के पास बुलाया और उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस संबंध में उसी दिन खजूरी खास थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 31 जुलाई 2022 को अनवरुल हक को दुकान के पास बुलाया और उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस संबंध में उसी दिन खजूरी खास थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सह-आरोपियों अतिन, एहसान और शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने पूछताछ में मुख्य आरोपी अबु उस्मान का नाम बताया था।
मुख्य आरोपी अबु उस्मान ने बताया कि उसका एक लड़की से प्रेम संबंध था, जो अनवरुल हक की दूर की रिश्तेदार थी। अनवरुल हक भी उस लड़की से शादी करना चाहता था। इस कारण उसने योजना बनाकर अनवरुल हक की हत्या कर दी।