फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Accused arrested for attacking police team in Khyala area

Delhi: ख्याला इलाके में पुलिस टीम पर हमला करने वाला गिरफ्तार, दर्ज हैं 15 से ज्यादा अपराधिक मामले

Tue, 13 Sep 2022 09:44 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 13 Sep 2022 09:44 PM IST
सार

जावेद ने पूछताछ में बताया कि पिछले साल पांच व छह जून की रात वह अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से गौवंश चोरी कर टेंपो से फरार हो रहा था। तभी पीसीआर ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Delhi Accused arrested for attacking police team in Khyala area
आरोपी जावेद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ख्लाया इलाके में पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जावेद फरीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। कोर्ट ने जावेद को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। आरोपी के कब्जे से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं। जावेद के खिलाफ 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और एक वष से फरार था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी (सर्दन रेंज) जसमीत सिंह के अनुसार आरोपी छह जून को ख्याला इलाके में पुलिस टीम पर हमला करने के बाद से फरार था। स्पेशल सेल को 12 सितंबर को सूचना मिली थी कि आरोपी जावेद टी पाइंट, मंदिर मार्ग एमबी रोड पर आएगा। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व सतविंदर सिंह की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


जावेद ने पूछताछ में बताया कि पिछले साल पांच व छह जून की रात वह अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से गौवंश चोरी कर टेंपो से फरार हो रहा था। तभी पीसीआर ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पीसीआर पर पथराव करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीसीआर वैनों पर बोतलें भी फेंकी थीं। आरोपियों ने पीसीआर की चार गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा करना बंद नहीं किया तो आरोपियों ने गौवंश को पीसीआर पर फेंकना शुरू कर दिया था। इसके बाद आरोपी टेंपो को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूट व चोरी जैसे मामले दिल्ली व हरियाणा में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed