{"_id":"652c7b34c7bda8c2fd082063","slug":"delhi-accident-with-sports-bike-in-jnu-campus-student-dies-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : जेएनयू परिसर में स्पाेर्ट्स बाइक से हादसा, पैदल जा रहे एक छात्र की टक्कर से मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : जेएनयू परिसर में स्पाेर्ट्स बाइक से हादसा, पैदल जा रहे एक छात्र की टक्कर से मौत, तीन घायल
Mon, 16 Oct 2023 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 05:22 AM IST
सार
हादसे में चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एम्स के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार अंशु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में स्पाेर्ट्स बाइक पर सवार दो छात्रों ने पैदल जा रहे दो छात्रों को रविवार तड़के टक्कर मार दी। हादसे में चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एम्स के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बाइक सवार अंशु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दूसरा बाइक सवार विशाल कुमार, पैदल छात्र सचिन शर्मा व मृगांक यादव अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें सचिन और विशाल की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि जेएनयू परिसर में गोदावरी बस स्टाॅप के पास यह हादसा रविवार तड़के हुआ। रशियन भाषा के स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र अंशु कुमार मूलरूप से बिहार के गया का निवासी था। वह जेएनयू के सतलुज हॉस्टल में रह रहा था। वह अपने मित्र विशाल कुमार के साथ स्पोर्ट्स बाइक से जेएनयू में काम से जा रहा था। मूलरूप से गया का निवासी विशाल पीछे बैठा हुआ था।
विज्ञापन
बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। गोदावरी बस स्टाॅप के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे छात्र सचिन शर्मा और मृगांक यादव को टक्कर मार दी। मूलरूप रूप से राजस्थान के झुंझनू निवासी सचिन पेरियार हॉस्टल में रहता है। वह जेएनयू से राजनीतिक विज्ञान में एमए कर रहा है। वहीं मूलरूप से अलीगढ़ के गांव छोड़ा निवासी मृगांक सतलुज हॉस्टल में रहता है। वह जेएनयू से राजनीतिक विज्ञान में एमए (द्वितीय वर्ष) कर रहा है।
विज्ञापन
दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
मयूर विहार में बाइक सवार दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त आकाश (22) के रूप में हुई। पुलिस आकाश के दोस्त राजदीप बैसला से पूछताछ कर रही है। आकाश करावल नगर की ढाका मेडिकल वाली गली में रहता था। परिवार में पिता राम किशन व अन्य सदस्य है। वह प्राइवेट नौकरी करता था। इसका दोस्त राजदीप बैंसला करावल नगर के मुकुंद विहार की गली नंबर-2 में रहता है।