फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Accident Two people died in a road accident

Delhi: कार की टक्कर से बाइक सवार बच्ची समेत तीन की मौत, एक का पैर कटकर हुआ अलग

Fri, 09 Jun 2023 09:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Jun 2023 09:05 AM IST
सार

मृतकों की शिनाख्त भरत विहार निवासी लाखन (37), द्वारका सेक्टर-17 स्थित स्पाइन एन्क्लेव निवासी फूला देवी (30) व दीक्षा (10) के रूप में हुई है। जबकि घायल माते उर्फ नन्हे (32) का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Delhi Accident Two people died in a road accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका नार्थ इलाके में बृहस्पतिवार रात एक क्रेटा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्ची ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्ची के पिता का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका एक पैर कटकर अलग हो गया। सभी चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। क्रेटा की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक हादसे के बाद कार को संभाल नहीं सका। कार लालबत्ती का पोल तोड़ते हुए पलट गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल ले गई। जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पिता-पुत्री को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि तेज रफ्तार होने की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त भरत विहार निवासी लाखन (37), द्वारका सेक्टर-17 स्थित स्पाइन एन्क्लेव निवासी फूला देवी (30) व दीक्षा (10) के रूप में हुई है। जबकि घायल माते उर्फ नन्हे (32) का सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है। सभी मूलत: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार वालों ने बताया कि लाखन माते के बहनोई थे। साल 2015 से दोनों परिवार दिल्ली में किराए पर रह रहे हैं। लाखन के परिवार में उसकी पत्नी रामा देवी, बेटी साक्षी, बेटा हेमंत और राहुल है। जबकि माते के परिवार में उनकी पत्नी फूला व उनकी बेटी दीक्षा थी। लाखन व माते दोनों राजमिस्त्री का काम करते थे। जबकि फूला घरेलू सहायिका का काम करती थी। बृहस्पतिवार को लाखन के 14 साल के बेटे हेमंत का जन्मदिन था। माते अपने परिवार के साथ भांजे के जन्मदिन मनाने लाखन के घर आया था। देर रात पार्टी खत्म होने के बाद लाखन अपनी बाइक से माते व उसके परिवार वालों को उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना के समय लाखन ने हेलमेट पहन रखा था।

नेशनल ला यूनिवर्सिटी की लालबत्ती पर क्रेटा कार चालक ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। लाखन व फूला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माते की एक पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद आस पास से गुजर रहे वाहन चालक वहां रुके और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर वहां रहने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां लाखन और फूला को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि माते व उसकी बेटी दीक्षा को सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम दीक्षा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार नंबर के जरिए मालिक की पहचान कर आरोपी चालक गोपाल नगर निवासी अबरार (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

तेज रफ्तार होने की वजह से हुआ हादसा
पुलिस की गिरफ्त में आया चालक अबरार ने बताया कि घटना के समय वह द्वारका सेक्टर 13 की तरफ से आ रहा था। उस समय कार की रफ्तार तेज थी। हादसे वाली जगह पर अचानक उसके सामने बाइक आ गई। उसने ब्रेक मारने की कोशिश की लेकिन वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि अबरार कोई काम नहीं करता है। जबकि उसके पिता दिल्ली नगर निगम में कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद नशे की आशंका को देखते हुए आरोपी चालक का मेडिकल करवाया गया। लेकिन उसमें नशे करने की बात सामने नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed