फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: AAP surrounds ED-BJP on Sanjay Singh's bail

Delhi :  संजय सिंह की जमानत पर आप ने ईडी-भाजपा को घेरा, कहा- कथित शराब घोटाले में न मनी ट्रेल मिला और न सबूत

Wed, 03 Apr 2024 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 02:18 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि कथित शराब घोटाले में न तो मनी ट्रेल मिला और न कोई सबूत। ईडी रिकवरी दिखाने में भी असफल रही। ऐसे में संजय सिंह को जमानत मिलने से भाजपा व ईडी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है।

विज्ञापन
Delhi: AAP surrounds ED-BJP on Sanjay Singh's bail
मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद आप के नेता भाजपा व ईडी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि कथित शराब घोटाले में न तो मनी ट्रेल मिला और न कोई सबूत। ईडी रिकवरी दिखाने में भी असफल रही। ऐसे में संजय सिंह को जमानत मिलने से भाजपा व ईडी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। ईडी को अब शरत चंद्र रेड्डी से भाजपा को चंदे के तौर पर मिले 55 करोड़ रुपये की जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन


आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी और जस्मीन शाह ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी से कई सवाल किए, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसका मतलब है कि कोर्ट की नजर में संजय सिंह बेगुनाह हैं। वहीं, भाजपा काे भी जवाब मिल गया है। उसके नेता कहते थे कि जमानत नहीं मिल रही तो जरूर कुछ किया है। अब भाजपा नेता कहेंगे कि जमानत ही तो हुई है। इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने कुछ नहीं किया। आप नेताओं ने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। ये खुशी और उम्मीद का दिन है कि अब शायद कुछ लोग जेल से बाहर निकलकर लोकतंत्र को बचा लेंगे।
विज्ञापन


फर्जी मामले में गिरफ्तार किया
उन्होंने कहा कि आप नेताओं को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया। पहले सतेंद्र जैन, फिर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अब केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, लेकिन संजय सिंह को जमानत मिलने का प्रकरण बताता है कि आखिरकार जीत सत्य की ही होती है। संजय सिंह की कोर्ट की कार्रवाई के दौरान दो महत्वपूर्ण चीजें पूरे देश के सामने निकलकर आईं, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के समक्ष ईडी मनी ट्रेल के बारे में जवाब नहीं होना मुख्य बात थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी ने कहा चार और नेताओं को गिरफ्तार करेगी ई़डी
मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें कहा गया है कि भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक कॅरिअर बचा लो, अन्यथा महीने भर में ईडी गिरफ्तार कर लेगी। कुछ दिनों में उनके आवास, रिश्तेदारों व परिवार वालों के घर रेड होगी और समन भेजे जाएंगे।

भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले आप के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। इनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा। भाजपा को उम्मीद थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप टूट जाएगी, लेकिन रामलीला मैदान की रैली और 10 दिन से सड़क पर आप के संघर्ष के बाद भाजपा को लगता है कि शीर्ष चार नेताओं को गिरफ्तार करना काफी नहीं था, इसलिए चार अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई है।


हम धमकियों से डरने वाले नहीं है। हम केजरीवाल के सिपाही हैं। आप के नेता-कार्यकर्ता में आखिरी सांस तक देश के संविधान की बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता आप को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा भले ही आप के एक-एक विधायक व कार्यकर्ता को जेल में डाल दे। उसका आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनकी जगह 10 और लोग केजरीवाल की लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed