{"_id":"5f047b718ebc3e43280288a1","slug":"delhi-a-young-man-hanged-himself-after-losing-job-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : लॉकडाउन में नौकरी गई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : लॉकडाउन में नौकरी गई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 07 Jul 2020 07:11 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौजखास थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने सोमवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच में पुलिस को पता चला कि लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई थी। नौकरी जाने के बाद वह परेशान रहने लगा था और शराब पीने लग गया था।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बालम सिंह (36) परिवार के साथ गौतम नगर साउथ एक्सटेंशन-पार्ट दो में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद हो गई थी। इस कारण उसकी नौकरी चली गई थी।
विज्ञापन
बालम ने सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने जब पति को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बालम के शव का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन