{"_id":"5c2e4688bdec22571875c0d7","slug":"delhi-a-part-of-a-factory-collapsed-at-sudarshan-park-in-moti-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पंखे बनाने की फैक्टरी में कंप्रेशर फटने से धमाका, 7 की मौत, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पंखे बनाने की फैक्टरी में कंप्रेशर फटने से धमाका, 7 की मौत, 8 घायल
Fri, 04 Jan 2019 06:51 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 04 Jan 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
इमारत गिरी
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में गुरुवार रात पंखे बनाने की एक फैक्टरी में जबरदस्त ब्लॉस्ट हुआ। हादसे में बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया। धमाके आवाज सुनते ही आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इमारत के मलबे से 10 लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 लोग घायल हैं।
धमाके की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की छह गाडिय़ां, कैट्स एंबुलेंस, आपदा प्रबंधन और सिविल डिफेंस का राहत दल मौके पर पहुंच गया। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। देर रात तक बचाव कार्य जारी था। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतकों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोती नगर इलाके सुदर्शन पार्क में डब्ल्यूजेड-1 में पंखे बनाने की भूतल समेत एक मंजिला फैक्टरी है। यहां करीब 15 से 20 लोग काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 8.47 बजे अचानक फैक्टरी में एक तेज धमाका हुआ और फैक्टरी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।
खबर मिलते ही स्थानीय लोग मदद को भागे। लोगों ने तुरंत मलबे से 10 लोगों को बाहर निकालकर डीडीयू व अन्य अस्पताल भेजा। इधर देर रात को निगम का दस्ता भी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम जारी थी।

#UPDATE: 7 dead so far in the incident at Sudarshan Park in Moti Nagar, where part of a factory collapsed. 8 injured. #Delhi
— ANI (@ANI) January 3, 2019
पुलिस के मुताबिक मोती नगर इलाके सुदर्शन पार्क में डब्ल्यूजेड-1 में पंखे बनाने की भूतल समेत एक मंजिला फैक्टरी है। यहां करीब 15 से 20 लोग काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 8.47 बजे अचानक फैक्टरी में एक तेज धमाका हुआ और फैक्टरी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।
खबर मिलते ही स्थानीय लोग मदद को भागे। लोगों ने तुरंत मलबे से 10 लोगों को बाहर निकालकर डीडीयू व अन्य अस्पताल भेजा। इधर देर रात को निगम का दस्ता भी जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर मलबा हटाने का काम जारी थी।
Delhi: A part of a factory collapsed at Sudarshan Park in Moti Nagar. Eight people have been rescued and sent to hospital so far. Rescue operation underway. pic.twitter.com/DoRRgBit4u
— ANI (@ANI) January 3, 2019
शुरूआती जांच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया ग्राउंड फ्लोर पर रखे कंप्रेसर में धमाके की वजह से बिल्डिंग का हिस्सा गिरा। स्थानीय लोगों की माने तो धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
इधर हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटने लगी थी। लोग अपने अपनो की तलाश में रोते-बिलखते पहुंच रहे थे। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने देर रात को छह लोगों के मरने की पुष्टि कर दी थी।
उनका कहना था कि मलबा हटाने का काम रात भर चलेगा। हताहत हुए लोगों के परिजन अपनो की तलाश में अस्पताल की ओर का रुख कर रहे थे।