फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A house in Mandawali caught fire after a spark from a room heater.

Delhi: मंडावली में रूम हीटर से चिंगारी निकलने के बाद घर में लगी आग, दो सिलिंडर फटे; मच गया कोहराम

Mon, 05 Jan 2026 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi: A house in Mandawali caught fire after a spark from a room heater.
demo - फोटो : संवाद

मंडावली इलाके में रविवार दोपहर रूम हीटर से चिंगारी निकलने के बाद फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फ्लैट में मौजूद युवक आदित्य सिंह (24) ने पहले खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

बात नहीं बनी तो बाहर निकलकर शोर मचाया। 

पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की, बाद में मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान अचानक एलपीजी सिलिंडर फटने से तीन दमकलकर्मी झुलस गए। तीनों दमकलकर्मी विशाल, संदीप और नरेश को जख्मी हालत में नजदीकी पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का इलाज जारी है। एलपीजी सिलिंडर फटने से पड़ोस के तीन फ्लैट को भी क्षति पहुंची है। मंडावली थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक, हादसा मंडावली गली नंबर-1 स्थित मकान नंबर-419 में हुआ। यहां चौथी मंजिल पर कमलभान सिंह परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी विजय लक्ष्मी के अलावा 24 साल का बेटा आदित्य सिंह है। बेटा एक एमएनसी में वर्क फ्रॉम होम काम करता है। विजय लक्ष्मी पति के साथ खाटू-श्याम दर्शन के लिए गई हुई थीं। रविवार सुबह पांच बजे तक उसने काम किया। बाद में रूम हीटर चलाकर सो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब पौने एक बजे आंख खुली तो देखा कि रूम हीटर के पास बेड में आग लगी थी। घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोसियों का कहना है कि एसी का कंप्रेसर भी फट गया। किसी तरह 4.15 बजे आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed