फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : A child died due to drowning in the pond in DDA Park

Delhi: डीडीए पार्क में छठ पूजा के लिए बने तालाब में डूबने से बच्चे की जान गई, दोस्तों के साथ नहाने आया था तरुण

Mon, 12 Aug 2024 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 05:51 AM IST
सार

बच्चा दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए आया था। दोस्तों के शोर मचाने पर पार्क के सुरक्षाकर्मी ने अचेत बच्चे को पानी से निकाला और पास के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Delhi : A child died due to drowning in the pond in DDA Park
बारिश के पानी से लबालब तालाब... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमन विहार के शनिवार शाम डीडीए पार्क में छठ पूजा के लिए बने तालाब में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए आया था। दोस्तों के शोर मचाने पर पार्क के सुरक्षाकर्मी ने अचेत बच्चे को पानी से निकाला और पास के अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को अलीगढ़ लेकर चले गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बच्चे की शिनाख्त तरुण के रूप में हुई है। वह पिता प्रवेश, मां दीपाली, बड़ी बहन मनीषा और चार साल के भाई हिमांशु के साथ अमन विहार में रहता था। तरुण एमसीडी स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ता था। मूलरूप से अलीगढ़ निवासी प्रवेश रोहिणी स्थित एम2के मॉल में काम करते हैं। 
विज्ञापन


तरुण के मामा ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शनिवार दोपहर 2:30 बजे मां से खेलने की बात कहकर बच्चा घर से निकला था। शाम करीब 6:30 बजे उन्हें संजय गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि डीडीए पार्क में छठ पूजा के लिए बने तालाब में डूबने से तरुण की मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची अमन विहार थाना पुलिस को जांच में पता चला कि घर के पास खेलने की बात कहकर निकला तरुण दोस्तों के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित डीडीए पार्क में पहुंचकर तालाब में नहाने लगा। बारिश की वजह से तालाब लबालब भरा हुआ है। गहरे पानी में जाने की वजह से तरुण डूब गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में लबालब भरा हुआ है पानी
पुलिस के अनुसार, बारिश की वजह से डीडीए पार्क में पानी भरा हुआ है। इसके निकलने का कोई रास्ता नहीं है। पार्क में छठ पूजा के लिए बने तालाब का जलस्तर पांच से छह फीट था, लेकिन बारिश होने के बाद पानी काफी बढ़ गया था। आसपास रहने वाले बच्चे इसमें नहाने के लिए आते हैं। बच्चों को तालाब में बढ़े जलस्तर के बारे में जानकारी नहीं थी। पार्क में तीन गार्ड मौजूद रहते हैं, लेकिन घटना के समय दो सुरक्षाकर्मी नदारद थे। तीसरा सुरक्षाकर्मी दूसरे प्वाइंट पर था। शोर होने पर उसने तरुण को पानी से निकाला। 

नहाने से रोकने पर बच्चे पत्थर मारते हैं
सुरक्षकर्मी विजय ने बताया कि तालाब में नहाने के लिए काफी बच्चे आते हैं। नहाने से मना करने पर बच्चे पत्थर मारते हैं। कुछ बच्चे उन्हें चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। परिजन भी पार्क में आकर धमकाते हैं। इसके बावजूद सुरक्षाकर्मी बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। तालाब में पानी का स्तर बढ़ने से हादसा हुआ है।

  • डीडीए ने रोहिणी सेक्टर-20 के पार्क में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अधिकारियों ने बताया कि पार्क 12 एकड़ में फैला हुआ है। छठ घाट का क्षेत्रफल करीब तीन हजार वर्गमीटर है, जिसकी गहराई लगभग 3.5 फीट है। तालाब के चारों ओर ग्रिल लगाई गई है और किसी को इस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं है। सुरक्षाकर्मी की चेतावनी के बावजूद शनिवार को सात से आठ बच्चे छठ तालाब में चले गए। बारिश से पानी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed