{"_id":"5f6aec928ebc3edf213d988d","slug":"delhi-94-cases-of-dengue-and-64-cases-of-malaria-occurred-in-20-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन में डेंगू के 94 और मलेरिया के 64 केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन में डेंगू के 94 और मलेरिया के 64 केस आए
Wed, 23 Sep 2020 12:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : un hindi samachar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना के साथ-साथ मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। यही वजह है कि पिछले 20 दिनों के भीतर राजधानी में डेंगू के 94 व मलेरिया के 64 मामले सामने आए हैं। वहीं, चिकनगुनिया के भी 20 मामले दर्ज किए गए हैं। निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह सबसे अधिक डेंगू 16 मामले दक्षिणी निगम में मिले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उत्तरी निगम में 15 और पूर्वी निगम में दो मामले सामने आए हैं। वहीं, आठ मामलों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा मलेरिया के आठ मामले पूर्वी निगम में, सात दक्षिणी निगम में, पांच मामले उत्तरी निगम में आए हैं।, एक मामला दिल्ली कैंट में और अन्य तीन के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी तरह चिकनगुनिया के दो मामले उत्तरी निगम में, दो दक्षिणी निगम में, एक पूर्वी निगम में, एक एनडीएमसी इलाके में सामने आए हैं।
विज्ञापन
20 सितंबर तक पिछले चार वर्ष का आंकड़ा
साल डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया
2020 172 138 54
2019 217 304 74
2018 343 256 68
2017 1465 457 315