फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 4215 people got vaccine without identity card 

दिल्ली : 4215 लोगों ने बगैर पहचान पत्र लगवाया टीका

Thu, 22 Jul 2021 01:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Jul 2021 01:10 PM IST
सार

  • कोविन ने राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट
  • स्वास्थ्य विभाग ने कहा, पंजीकरण के समय बरती जाए सतर्कता

विज्ञापन
Delhi 4215 people got vaccine without identity card 
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में बगैर पहचान पत्र दिखाए चार हजार से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। कोविन की ओर से राज्य स्वास्थ्य विभाग को भेजी रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों ने वैक्सीन लेते वक्त किसी भी तरह के पहचान पत्र की जानकारी साझा नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 4215 लोगों ने बगैर किसी पहचान पत्र दिखाए वैक्सीन लगवाई। 
विज्ञापन


ये लोग दिल्ली के निवासी हैं या फिर किसी और राज्य के? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आगे से सतर्कता बरतने की सलाह दी है। साथ ही मौके पर पंजीयन करते समय इस बारे में सबसे ज्यादा ध्यान रखने के लिए कहा गया है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राइवेट अस्पताल और सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों को भी इस बारे में ध्यान रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सभी मामले टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत से जुड़े हैं। हालांकि, कुछ मामले ऐसे भी हैं जो बीते एक मई के बाद सामने आए हैं। अभी तक की जांच में यह पता चला है कि कोविन वेबसाइट पर जो लोग पहले पंजीयन ले चुके हैं वहां बगैर पहचान पत्र के प्रक्रिया संभव नहीं है, लेकिन ऑनसाइट पंजीयन में यह दिक्कत हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तथ्य यह भी है कि जब तक इन लोगों का पहचान पत्र कोविन वेबसाइट पर नहीं होगा तब तक इन्हें सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं होगा। उन्होंने बताया कि ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन को लेकर सावधानी जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार देशभर में ऐसे 3,48,157 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed