फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi 37 labour caught in truck driver and contractor arrested

दिल्ली : ट्रक में मिले 37 मजदूर, चालक और ठेकेदार गिरफ्तार, पलवल मंडी ले जाने की थी कोशिश

Fri, 17 Apr 2020 08:09 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 17 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
delhi 37 labour caught in truck driver and contractor arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुल प्रहलादपुर थाना इलाके में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग में एक ट्रक से 37 मजदूरों को बरामद किया है। सभी मजदूर बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने ट्रक चालक सत्यवीर और ठेकेदार बृजेश को गिरफ्तार कर लिया है। मजदूरों को हरियाणा के पलवल मंडी ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन


साउथ-ईस्ट जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से लगातार गश्त की जा रही है। पुल प्रहलादपुर थाने के एसएचओ अजय प्रताप सिंह टीम के साथ ओखला टी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी हरियाणा नंबर के एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। पहले तो चालक ने आवश्यक सामान की गाड़ी बताकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक की तलाशी लेने पर अंदर मजदूर छिपे मिले।
विज्ञापन


ट्रक में मौजूद ठेकेदार से सख्ती की गई तो बताया कि वह मजदूरों को पलवल मंडी ले जा रहा था। ये सभी मजदूर छतरपुर इलाके में रहते थे। वहीं, मजदूरों को मदनपुर खादर के शेल्टर होम में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनोवा से बिहार जा रहे थे 7 मजदूर, चालक धरा
केएमपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एम्स पुल के पास से एक इनोवा चालक को पकड़ा है। चालक ने मजदूरों से बिहार के वैशाली जिला ले जाने का सौदा 37000 रुपये में तय किया था। इनोवा में सात मजदूर सवार थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद चालक शकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मजदूरों को बापू पार्क के शेल्टर होम में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed