फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : 239 tube wells will be installed to deal with water crisis

Delhi : पानी की किल्लत से निपटने के लिए 239 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे, जल मंत्री प्रवेश वर्मा की विधानसभा में घोषणा

Thu, 03 Apr 2025 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 01:44 AM IST
सार

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में जलापूर्ति को बढ़ाने के लिए कई बड़े उपायों की घोषणा की।

विज्ञापन
Delhi : 239 tube wells will be installed to deal with water crisis
प्रवेश वर्मा - फोटो : ani

विस्तार

गर्मियों के दस्तक देते ही संभावित जल संकट से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में जलापूर्ति को बढ़ाने के लिए कई बड़े उपायों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीनों में 249 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे और 426 पानी के टैंकर बेड़े में शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा जल वितरण की निगरानी के लिए कमांड सेंटर बनाया गया है, जिसका उद्घाटन जल्द मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। दिल्ली की दैनिक जल आवश्यकता 1200 मिलियन गैलन (एमजीडी) है, वर्तमान में केवल 990 एमजीडी की आपूर्ति ही हो पा रही है। इस 210 एमजीडी की कमी को पूरा करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा बोले- जलसंकट खत्म करने की पूरी तैयारी, बेहतर जलापूर्ति के लिए नोडल अफसर तैनात किए
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मई तक 96, जून में 88 और जुलाई में 55 ट्यूबवेल काम करना शुरू कर देंगे। इसके अलावा 10 ट्यूबवेल और लगाए जाएंगे। वहीं, पानी के टैंकरों की संख्या 901 से बढ़ाकर 1327 की जाएगी। ये टैंकर सेंसर युक्त होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैंकर अस्थायी समाधान हैं और सरकार पानी की कमी के मूल कारणों को दूर करने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर काम कर रही है।

32 सुपर सकर मशीनें लगाई जाएंगीमंत्री ने बताया कि सीवरों की सफाई के लिए जल्द ही 32 नई सुपर सकर मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 30 और मशीनों के लिए टेंडर को मंजूरी दे दी गई है, ताकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक मशीन उपलब्ध हो सके। आश्वासन दिया कि चार महीने के भीतर सभी गटर और सीवरों से गाद साफ कर दी जाएगी। इसके अलावा रखरखाव और परियोजना कार्यों के लिए 180 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती करने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही, प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मजदूरों की संख्या को भी 10 से बढ़ाकर 20 किया जाएगा।


यह भी पढ़ें : World Water Day : पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है दिल्ली, मांग और आपूर्ति में रहता है अंतर; सियासत भी करती है सितम
 

पानी के बकाया बिल के समाधान के लिए आएगी नई योजना

विधानसभा में बुधवार को पानी की समस्या और बकाया बिलों को लेकर चर्चा हुई। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि भारी भरकम और गलत तरीके से बनाए गए बिल को निपटाने के लिए नई योजना लाई जाएगी। जब तक समाधान नहीं निकलता कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे।

पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि दस वर्षों में जनता को डराने और धमकाने के लिए लाखों रुपये के फर्जी बिल भेजे गए। 100 गज और 25 गज के छोटे मकानों में भी लाखों रुपये के बिल भेजे जाना आम बात हो गई थी। इससे गरीब व मध्यवर्गीय परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बकाया बिल से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है और जल्द ही जनता को राहत देने के लिए नई योजना लागू की जाएगी। सर्विस चार्ज, पेनाल्टी और ब्याज के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इनका समाधान निकाला जाएगा। कई कर्मी गलत रीडिंग डालकर लोगों के ज्यादा बिल बना देते हैं। इससे कई बार उपभोक्ताओं को अनुचित रूप पैसा चुकाना पड़ता है। इस तरह की धांधली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

गलत बिलिंग की शिकायतों पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी और जनता से अपील की गई है कि वह किसी भी गलत बिल के लिए सेटलमेंट में न जाएं, बल्कि सीधे शिकायत दर्ज कराएं। खराब मीटरों को बदलने और जांच कराने की भी योजना बनाई गई है। बकाया बिल की समस्या के समाधान के लिए लाई जाने वाली योजना से लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे उन लोगों को फायदा होगा, जो गलत बिलिंग की समस्या से परेशान हैं। सरकार जल्द ही इस योजना की पूरी जानकारी सार्वजनिक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed