फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 23 year old girl allegedly commits suicide as she was in shock of her mother death from cancer

मां की मौत बर्दाश्त न कर सकी युवती, एम्स के निजी वार्ड की छत पर मिला शव

Sat, 09 May 2020 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 09 May 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Delhi 23 year old girl allegedly commits suicide as she was in shock of her mother death from cancer
एम्स की छत पर मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

कैंसर से पीड़ित मां की मौत के बाद से सदमे में आई गायब युवती का शव एम्स के निजी वार्ड की छत पर मिला है। माना जा रहा है कि युवती ने मां की मौत के सदमे में खुदकुशी कर ली है। हालांकि जब तक पुलिस जांच पूरी न हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय मृतका की मां का कैंसर का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। 6 मई को उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद जब उसके पिता दस्तावेजों का काम निपटा रहे थे तभी युवती गायब हो गई।
विज्ञापन


मां की मौत से सदमे में आई युवती 6 मई से गायब चल रही थी। आज यानी 9 मई को युवती का शव एम्स की छत पर मिला। युवती का परिवार मुरादाबाद का रहने वाला है और बेटी के गायब होने की शिकायत उन्होंने सफदरजंग थाने में दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed