फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 22 roads will be rebuilt in Mayapuri industrial area, Mangolpuri roads will also be repaired

दिल्ली: मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में 22 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण, मंगोलपुरी की सड़कें भी होंगी दुरूस्त

Sat, 04 Sep 2021 01:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Sep 2021 01:42 PM IST
सार

डीएसआईआईडीसी के सीएसआर फंड से दिल्ली सरकार खरीदेगी 13 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस। औद्योगिक इकाईयों के सहूलियत के लिए इन कदमों को उठाया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Delhi: 22 roads will be rebuilt in Mayapuri industrial area, Mangolpuri roads will also be repaired
दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज करने के लिए एक और कदम बढ़ाया है। मायापुरी फेज-1, 2 की जर्जर सड़कों को दोबारा नए सिरे से तैयार किया जाएगा ताकि वाहनों की आवाजाही में दिक्कत न हो। औद्योगिक इकाईयों की सहूलियत के लिहाज से मंगोलपुरी क्षेत्र की सड़कें भी दुरस्त की जाएंगी। डीएसआईआईडी के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉसबलिटी (सीएसआर) फंड से दिल्ली सरकार 13 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी खरीदेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीएसआईआईडीसी) की बोर्ड की बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुननिर्माण को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


मायापुरी और मंगोलपुरी क्षेत्र की सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के बाद उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके तहत औद्योगिक क्षेत्र में मायापुरी फेज 1 और फेज 2 की 22 सड़कों सहित मंगोलपुरी क्षेत्र में सड़कों के सुधार को मंजूरी दे दी गई है। इससे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएलएस से गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत
मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार 13 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस सीएसआर फंड से खरीदेगी। इससे गंभीर मरीजों को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत नहीं होगी। उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जाएगा ताकि इलाज हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed