फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 2024 elections are easy but there is no scope for carelessness

Delhi : राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रदेश भाजपा को दो टूक- 2024 का चुनाव आसान तो है पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं

Mon, 18 Dec 2023 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 07:10 AM IST
सार

राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी स्पष्ट कर दिया है कि 2024 का चुनाव आसान है लेकिन इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

विज्ञापन
Delhi: 2024 elections are easy but there is no scope for carelessness
प्रदेश भाजपा की बैठक में मौजूद शीर्ष नेता... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी स्पष्ट कर दिया है कि 2024 का चुनाव आसान है लेकिन इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। विकसित भारत अभियान से लेकर बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मेहनत करने पर जोर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक में दिल्ली के सभी 13000 से अधिक बूथों की संगठनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया है। साथ ही 22 जनवरी को राम उत्सव मनाने का पूरा खाका बैठक में पेश किया गया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी की ई-विस्तारक योजना, समर्पण निधि योजना, सुशासन दिवस व वीर बाल दिवस आयोजन के साथ ही एक से 15 जनवरी तक श्रीराम मंदिर अयोध्या को लेकर जन जागरण अभियान चलाने और 22 जनवरी को उत्सव के रूप में मनाने पर चर्चा की गई। संतोष ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को कागाह करते हुए कहा कि 2019 की तुलना में 2024 का लोकसभा चुनाव आसान है लेकिन इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। हमारे सामने चुनौतियां राजनीतिक दल के साथ वैचारिक शक्तियां की भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-विस्तारक योजना से किया अवगत : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने ई- विस्तारक योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत किया। इस माध्यम से कैसे दिल्ली के लोगों को जोड़े इसकी जानकारी दी। इसके लिए 3823 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। 

18, 19 एवं 20 दिसम्बर को ई विस्तारकों को हर विधानसभा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में पार्टी के आमंत्रित वरिष्ठ नेताओं के साथ मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं पार्षद सम्मलित हुए।

सातों सीट जीतना लक्ष्य : वीरेंद्र सचदेवा
भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने हमारे जिम्मे कई काम दिए है, उसे पूरा कर लिया जाए तो सातो लोकसभा सीटें जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। अटल विहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती, वीर बाल दिवस, विकसित भारत संकल्प यात्रा और अन्य कार्यक्रमों की तैयारी करनी है। 22 जनवरी को राम उत्सव होना है और उसके लिए 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता निमंत्रण देंगे साथ ही प्रत्येक वार्ड में शामिल सभी मंदिरों को सजाएंगे।

चिल्ड्रन डे की जगह वीर बाल दिवस मनेगा
संगठन महामंत्री ने कहा कि जिन भी कार्यकर्ताओं के संपर्क में कोई विद्यालय हो तो वीर बलिदान दिवस के दिन उन विद्यालयों में कोई कार्यक्रम का आयोजन करें। पिछले 70 सालों से हम सिर्फ चिल्ड्रन डे मना रहे हैं लेकिन बच्चों के सामने हमने क्या आदर्श प्रस्तुत किया है, इसकी जानकारी आज तक किसी ने नहीं दी। प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना लक्ष्य है।


चुनावी परिणाम ने माहौल को सकारात्मक किया है, हमारे अंदर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति के साथ कार्यकर्ताओं के बल पर हम दिल्ली की सभी सातों सीटें जीत रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। कहा कि केजरीवाल के अंदर एक घबराहट है और उसी का परिणाम है कि वह जेल से सरकार चलाने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed