{"_id":"5fd246392a0444593d3d59a3","slug":"delhi-200-low-floor-ac-buses-to-join-the-cluster-fleet-by-the-end-of-the-year-dtc","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: साल के अंत तक क्लस्टर के बेड़े में शामिल होंगी 200 लो फ्लोर एसी बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: साल के अंत तक क्लस्टर के बेड़े में शामिल होंगी 200 लो फ्लोर एसी बसें
Thu, 10 Dec 2020 09:30 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक सुविधाओं से लैस क्लस्टर के बेड़े में जल्द 200 नई लो फ्लोर एसी बसें शामिल हो जाएंगी। नई बसों के शामिल होने से लो फ्लोर एसी बसों की संख्या 400 हो जाएंगी। इससे यात्रियों को न तो बसों के लिए इंतजार करना होगा। सभी वाहन यूरो-6 मानकों(बीएस-6) मानकों के मुताबिक होंगी, इसलिए प्रदूषण भी काफी कम होगा।
विज्ञापन
इसी साल की शुरुआत में दिल्ली की सड़कों पर दो सौ लो फ्लोर एसी बसें लांच की गई थी। नीले रंग की बसों में पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम नई सुविधाएं हैं। दिसंबर तक क्लस्टर के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से यात्रियों के लिए सफर और भी आरामदायक होगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बसों में मेट्रो की तर्ज पर अगले स्टॉप की उदघोषणा भी की जाती है ताकि उतरने के लिए यात्रियों को वक्त मिल सके। दिल्ली के सभी बस स्टॉप पर पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम(पीआईएस)की सुविधा से भी लैस किया जा रहा है। नई बसों में पहले से ही जीपीएस सहित तमाम आधुनिक उपकरण हैं, इसलिए यात्रियों को बसों के आने जाने के वक्त का भी पहले ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
190 बसों के लिए टेंडर
घुम्मनहेड़ा डिपो के लिए 190 लो फ्लोर एसी बसों के लिए टेंडर जारी किया जा रहा है। इन बसों के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले साल तक बेड़े में 190 लो फ्लोर एसी बसें शामिल हो जाएंगी। उधर, डीटीसी के बेड़े में भी लो फ्लोर एसी बसें शामिल करने की प्रक्रिया जारी है।