फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 1759 patients died of corona so far in November, death rate 1.58 percent

दिल्ली : नवंबर में अब तक कोरोना से 1759 मरीजों की मौत, मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत 

Sun, 22 Nov 2020 05:36 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 22 Nov 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi: 1759 patients died of corona so far in November, death rate 1.58 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सामना कर रही दिल्ली में इस महामारी से मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 1.48 प्रतिशत है। विशेषज्ञों ने दिल्ली में कोरोना से मौत के अधिक मामलों के लिए इलाज के लिए शहर में बड़ी संख्या में आने वाले गंभीर गैर-निवासी मरीजों, प्रतिकूल मौसम, प्रदूषण आदि को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


नवंबर के महीने में ही राजधानी में इस महामारी से 21 नवंबर तक 1,759 लोगों की मौत हो चुकी है और यह लगभग 83 मौत प्रतिदिन है। पिछले 10 दिनों में मौत का आंकड़ा चार बार 100 से अधिक पहुंचा है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 111 मरीजों, शुक्रवार को 118, बुधवार को 131 और 12 नवंबर को 104 की मौत हुई है। सरकारी आंकड़े के अनुसार दिल्ली में औसत मृत्युदर 1.58 प्रतिशत है जोकि राष्ट्रीय मृत्युदर 1.48 प्रतिशत की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डा बी एल शेरवाल ने कहा कि कुल मिलाकर, सर्दियों में अधिक मौतें होती हैं। यह एक बड़ा अंतर है जिसे हमने कोविड-19 से मौत के मामले में भी देखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत बुजुर्ग या गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे।

डा. शेरवाल ने कहा कि लॉकडाउन हटाए जाने से पहले ज्यादातर युवा संक्रमित हो रहे थे। उन्होंने कहा कि वायरस प्रतिबंधों में ढील देने के कारण और त्योहार के मौसम में तेजी से बुजुर्गों के बीच फैल गया है।


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के पूर्व महानिदेशक एन के गांगुली ने कहा कि शुरुआती महीनों की तुलना में मौत के मामलों का आंकड़ा बेहतर ढ़ंग से जुटाया जा रहा है। हाल ही में, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी कहा था कि राजधानी में कोविड-19 की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से थोड़ी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed