फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 17 years old boy committed suicide, written sorry mummy papa in suicide note

ब्लूटूथ के लिए पिता ने लगाई डांट, सॉरी... मम्मी पापा, लिखकर फंदे से लटका किशोर

Fri, 05 Jul 2019 06:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Jul 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi: 17 years old boy committed suicide, written sorry mummy papa in suicide note
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वसंत विहार इलाके में पिता की डांट से नाराज होकर बेटे ने खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त साहिल (17) के रूप में हुई है। साहिल ने बुधवार को ऑनलाइन ब्लूटूथ का ऑर्डर किया था। मोबाइल पर इसका मैसेज मिलने पर पिता ने कॉल कर बेटे को डांट दिया। इससे नाराज होकर बेटे ने अपने स्टडी रूम में जाकर फांसी लगा ली। शाम को परिवार को इसकी खबर हुई तो फौरन कमरे का दरवाजा तोड़कर साहिल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस को साहिल के पास से एक छोटा सा नोट मिला, जिसमें उसने सॉरी मम्मी-पापा लिखा है। वसंत विहार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद साहिल का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक साहिल अपने परिवार के साथ बी-8/17, सर्वेंट क्वार्टर, वसंत विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता विजयपाल के अलावा मां और दो बहनें हैं। साहिल ने इसी साल 11वीं कक्षा में दाखिला लिया था। पिता डीयू के एक कॉलेज की लाइब्रेरी में नौकरी करते हैं। साहिल के मामा कौशल ने बताया कि बुधवार को साहिल ने ऑन लाइन ब्लूटूथ का ऑर्डर किया था। इसका मैसेज उसके पिता के मोबाइल पर आया तो पिता ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुस्से में साहिल अपने कमरे में चला गया। इधर देर शाम को जब वह अपने कमरे से बाहर नही निकला तो छोटी बहन हिमांशी उसे देखने कमरे में पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। मां को इसकी जानकारी दी गई। कमरे में झांककर देखा तो साहिल के लटके हुए पैर दिखाई दिए। मां ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो साहिल कमरे में पंखे से फंदे पर लटका था।


बेहद अच्छा कलाकार था साहिल...
साहिल के मामा कौशल ने बताया कि साहिल बेहतरीन स्कैच बनाता था। वह किसी का भी स्कैच चंद मिनटों में तैयार कर देता था। इसके लिए उसने स्कूल के स्तर पर कई ईनाम भी जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed