फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 100 crore pink passes issued so far for free travel in buses

Delhi: बसों में मुफ्त सफर के लिए अब तक 100 करोड़ पिंक पास जारी, सरकार ने योजना पर खर्च किए एक हजार करोड़ रुपये

Sat, 18 Feb 2023 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Feb 2023 09:00 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने जनवरी के अंत तक दिल्ली सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा के लिए महिलाओं को 100 करोड़ पिंक पास दिए गए हैं। इस योजना के तहत अब तक जारी किए गए पिंक पास पर सरकार ने कुल 1000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन
Delhi 100 crore pink passes issued so far for free travel in buses
कैलाश गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जनवरी के अंत तक दिल्ली सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा के लिए महिलाओं को 100 करोड़ पिंक पास दिए गए हैं। सरकार ने अक्तूबर, 2019 में डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा के लिए विशेष योजना की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


फिलहाल दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड (क्लस्टर)7,379 बसों का संचालन करती हैं। 2025 तक बसों की संख्या बढ़ाकर 10,480 करने की सरकार की योजना है।
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार की इस उपलब्धि पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि केवल सरकार के लिए ही नहीं, बल्कि दिल्ली के नागरिकों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण क्षण है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने कर दिखाया कि इस पहल से महिलाएं कैसे सशक्त हो रही हैं। इस योजना के तहत अब तक जारी किए गए पिंक पास पर सरकार ने कुल 1000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य है जहां इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना चल रही है। सार्वजनिक परिवहन दिल्ली के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। एक तरफ दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) का व्यापक नेटवर्क मौजूद है तो दूसरी तरफ पिछले वर्षों में बस यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। 2022 में डीटीसी और डिम्ट्स बसों में औसतन 36 लाख यात्रियों ने रोज़ाना यात्रा की।

महिला यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा

दिल्ली में सरकारी बसों में यात्रा करने वालों की संख्या धीरे-धीरे कोविड-19 महामारी की तरफ अग्रसर है। 2019-20 में दिल्ली की बसों में 160 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। कोविड-19 के दौरान 2020-21 में घटकर 71 करोड़, जबकि 2021-22 में 93 करोड़ दर्ज की गई। अप्रैल 2022 से बसों में सफर करने वालों की संख्या बढ़कर करीब 125 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

यह कोविड-19 से पहले यात्रियों की संख्या का करीब 75 फीसदी है। इस योजना की शुरुआत के बाद बसों में पिंक टिकट का इस्तेमाल करने वाली महिला यात्रियों की संख्या 2020-21 में 25 फीसदी, 2021-22 में 28 फीसदी के मुकाबले 2022-23 में बढ़कर करीब 33 फीसदी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed