{"_id":"5954f4874f1c1be94a8b4a65","slug":"defect-in-petrol-pump-and-gas-agency-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में चार पेट्रोल पंप व एक गैस एजेंसी में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में चार पेट्रोल पंप व एक गैस एजेंसी में मिली गड़बड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधिक माप विज्ञान (मापतोल) विभाग द्वारा मई व जून माह में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान साइबर सिटी में 497 दुकानों व प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जिसमें 59 पेट्रोल पंप, 11 गैस एजेंसी सहित धर्मकांटा, मिठाई विक्रेता, फल विक्रेता व किराना की दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान चार पेट्रोल पंपो और एक गैस एजेंसी में गड़बड़ी मिलने पर के चालान बनाकर सहायक निरीक्षक विधिक माप विज्ञान फरीदाबाद को कार्रवाई के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जून माह में एक गैस एजेंसी का चालान किया गया जिसकी ऑटो की जांच के दौरान पांच एलपीजी सिलेंडरों में आधा किलोग्राम से सात किलोग्राम तक गैस कम पाई गई। चारो पेट्रोल पम्पों व गैस एजेंसी से 52 हजार जुर्माने के तौर पर वसूले गए। उन्होंने बताया कि जांच अभियान जुलाई माह में भी चलाया जाएगा। यदि जांच के दौरान अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जुलाई माह में विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस कैंप में दुकानदार अपने मापतौल यंत्र पास करवा सकते हैं। अगर कोई व्यापारी प्रिंट रेट से ज्यादा लेता है, कोई हलवाई मिठाई के साथ डिब्बे का वजन भी तौलता है, वजन में हेराफेरी करता है तो इसकी शिकायत लघु सचिवालय स्थित विधिक माप विज्ञान निरीक्षक कार्यालय में कर सकते हैं।