फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defamation case: Arvind Kejriwal, Manish Sisodia to appear in court on Tuesday

शीला दीक्षित के बंगला-गाड़ी सिसोदिया के नाम

Tue, 17 Mar 2015 10:57 AM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
Defamation case: Arvind Kejriwal, Manish Sisodia to appear in court on Tuesday

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की गाड़ी और बंगला वर्तमान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नाम हो गया है। दीक्षित की कार ग्रैंड बिटारा, जिसका नंबर 0017 था उसमें अब सिसोदिया सफर करेंगे।

विज्ञापन


इस लग्जरी गाड़ी की कीमत करीब 26 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री बनने के बाद शीला मथूरा रोड स्थित एबी 17 नंबर के बंगले में रहती थीं। अब यहां सिसोदिया और उनका परिवार शिफ्ट हो गया है। हालांकि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अपने तीसरे कार्यकाल में मथूरा रोड से मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित बंगले में शिफ्ट में हो गई थीं।
विज्ञापन

राजेश गर्ग ने कुमार विश्वास को भेजा कानूनी नोटिस

Defamation case: Arvind Kejriwal, Manish Sisodia to appear in court on Tuesday

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को कानूनी नोटिस भेजा है। गर्ग ने विश्वास पर मानहानि का आरोप लगाया है। दरअसल, ऑडियो स्टिंग का खुलासा होने के बाद राजेश गर्ग ने कहा था कि उन्होंने यह टेप सिर्फ कुमार विश्वास को दिया गया था।

इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए विश्वास ने गर्ग को ब्लैकमेलर तक कह दिया था। गर्ग ने इस पर आपत्ति की थी। इसी कड़ी में उन्होंने विश्वास को मानहानि का कानूनी नोटिस दिया है। गर्ग के मुताबिक, जवाब न मिलने पर वह अदालत में मामला दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed