फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deepshikha's painting will be seen in NASA's calendar for the fourth time

Noida : नासा के कैलेंडर में चौथी बार दिखेगी दीपशिखा की पेंटिंग, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 10वीं की है छात्रा

Fri, 13 Dec 2024 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 05:49 AM IST
सार

नासा के कलाकृति कैलेंडर 2025 में उनकी दो पेंटिंग का चयन हुआ है। यह चौथी बार है, जब उनको नासा की ओर से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Deepshikha's painting will be seen in NASA's calendar for the fourth time
दीपशिखा को बचपन से है चित्रकारी का शौक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा दीपशिखा की पेंटिंग ने नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा आयोजित वार्षिक आर्टवर्क कैलेंडर प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। नासा के कलाकृति कैलेंडर 2025 में उनकी दो पेंटिंग का चयन हुआ है। यह चौथी बार है, जब उनको नासा की ओर से सम्मानित किया गया है। इसमें से तीन बार उनकी पेंटिंग नासा के कैलेंडर में जगह बनाई है। इससे परिवार के लोग बहुत खुश हैं। मात्र 15 वर्ष की आयु में दीपशिखा ने अपने हुनर से विशिष्ट स्थान बनाया है। 

विज्ञापन


दीपशिखा का कहना है कि उनकी पेंटिंग का चयन होना खुशी की बात है। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के तहत 18 से 22 नवंबर के बीच सोशल मीडिया पर प्रतिदिन बच्चों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग पोस्ट की गई थी, जिस पर लोगों ने वोट किए। इसमें से प्रतिदिन सबसे ज्यादा वोट मिलने वाली दो पेंटिंग को 2025 के कैलेंडर में स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन


इस दौरान दीपशिखा ने भी सभी से उनके एक्स हैंडल पर जाकर अपने के लिए वोट करने की अपील की। नासा की इस प्रतियोगिता में विश्वभर से छात्रों ने प्रतिभाग किया था। वह बीते वर्ष भी 10 से 12 आयुवर्ग में सर्वश्रेष्ठ चुनी गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन से शुरू की चित्रकारी 
दीपशिखा ने बताया कि उनको रंगों से बहुत प्यार है। बचपन से ही वह रंगों से खेलती थी। उनकी मां ने उनकी प्रतिभा को समझा और प्रोत्साहित किया।  सबसे पहले नासा की ओर से 2019 में हुई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस दौरान मेरी पेंटिंग का चयन हुआ।


इसके बाद 2020, 2022 में नासा की प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया और मेरी पेंटिंग का चयन हुआ। अब 2025 के लिए नासा के कैलेंडर में मेरी दो पेंटिंग का चयन हुआ है। इस बार नासा की ओर से पिछले 10 सालों में हुई प्रतियोगिता में आई पेंटिंग पर वोटिंग कराकर इन पेंटिंग का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed