फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DEd 2100 empty seats after the 9 counseling.

डीएड की 9 काउंसलिंग के बाद भी खाली है 2100 सीटें

Wed, 04 Nov 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 04 Nov 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
DEd 2100 empty seats after the 9 counseling.

हरियाणा में डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) के प्रति छात्रों का रूझान कम हो रहा है। 09 काउंसलिंग के बाद भी पूरे प्रदेश में करीब 20 हजार डीएड की सीटें नहीं भर पाई है।

विज्ञापन


अब भी करीब 2100 सीटें खाली है। खाली सीटों को भरने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एससीईआरटी) 10वीं काउंसलिंग की तैयारी कर रहा है। बता दें कि छात्रों के घटते रूझान को देखते हुए एससीईआरटी ने इस बार दूसरे प्रदेश के छात्रों के लिए भी दाखिले के लिए अनुमति दी थी।
विज्ञापन


दाखिले में रूझान के साथ ही आवेदन में भी छात्रों का रुझान कम रहा है। इस साल डीएड में करीब 30 हजार आवेदन आए थे। जबकि 2014 में 36 हजार, 2013 में 43 हजार आवेदन और 2012 में यह आंकड़ा 50 हजार के पार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीते सालों में डीएड की सीटें फुल हो जाती थी, लेकिन अभी तक डीएड की दाखिला प्रक्रिया जारी है। ऐसे में उन छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कत होगी, जो अंतिम काउंसलिंग के तहत दाखिला लेंगे।

आंकड़ों से साफ है कि दो की जगह अब तीन साल का डीएड करने के बाद छात्रों का रूझान कम हो रहा है। शिक्षा निदेशालय ने 2012 में दो साल पढ़ाई के साथ 90 दिन की इंटर्नशिप और 20 दिन की टीचिंग प्रैक्टिस शुरू की थी।


एससीईआरटी के अधिकारी भी मानते है कि डीएड में इंटर्नशिप लागू होने से छात्रों को यह डिग्री तीन साल में मिलता है। जबकि दूसरे प्रदेशों में बिना इंटर्नशिप के दो साल में डिग्री मिल जाती है।

डीएड की दाखिला प्रक्रिया और अब हाजिरी को लेकर सख्ती की वजह से दूसरे प्रदेश में डीएड करना ज्यादा मुफिद समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed