महिला गार्डों को फरमान, पैंट-शर्ट पहनों नहीं तो ड्यूटी छोड़ो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल की महिला गार्ड असमंजस में हैं। नए नियम के मुताबिक उन्हें आज से सलवार-कुर्ता की जगह पैंट शर्ट पहनकर ड्यूटी करनी है।
कई महिलाओं ने इसमें असहमति जाहिर की तो उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया गया। परिजन विरोध जता रहे हैं और उन्हें घर बैठने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल और चाइल्ड पीजीआई समेत शहर के तमाम अस्पतालों में निजी सिक्योरिटी कंपनी आयरन मैन के गार्ड तैनात हैं। महिला गार्डों की वर्दी सलवार-कुर्ता थी। उनकी वर्दी में बदलाव करते हुए पैंट और शर्ट अनिवार्य कर दिया गया है।
नौकरी छोड़ देंगी तो परिवार कैसे पलेगा
इसके लिए उनके वेतन में से कटौती की गई है। सर्दी में वर्दी की जैकेट लेने पर उन्हें इसका खर्च वेतन से ही देना होगा। महिला गार्डों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह पैंट और शर्ट में खुद को असहज महसूस करेंगी।
उनका कहना है कि कुछ महिला गार्डों के परिजन भी उनके पैंट और शर्ट पहनने का विरोध कर रहे हैं। महिला गार्डों ने बताया कि जब उन्होंने पैंट और शर्ट पहनकर ड्यूटी करने में असमर्थता जाहिर की तो कंपनी के प्रबंधकों ने उन्हें ड्यूटी पर न आने की सलाह दी।
गार्डों का कहना है कि वह नौकरी छोड़ देंगी तो परिवार कैसे पलेगा।