फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   panchayat decision about marriage

पंचायत का फरमान, 'रिश्ता तोड़ो या गांव छोड़ो'

Mon, 04 May 2015 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 04 May 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
panchayat decision about marriage

गोत्र में शादी करने को लेकर हुई पंचायत के बाद पंचों ने वर पक्ष को शादी तोड़ने नहीं तो गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। वहीं, लड़के के परिवार ने पंचायत के इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया जिसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दनकौर के गुनपुरा गांव में नागर गोत्र के लोग रहते हैं। यहां एक परिवार भड़ाना गोत्र का भी है। भड़ाना परिवार ने बेटे का रिश्ता नरौली गांव के नागर गोत्र की लड़की से कर लिया।
विज्ञापन


दो दिन पहले शादी की तारीख तय करने के लिए पत्र भेजकर गुनपुरा और आसपास के लोगों को बुलाया गया, लेकिन ग्रामीणों ने शादी का विरोध जताया और कहा कि गांव में नागर गोत्र के लोग रहते हैं, इसलिए गोत्र की लड़की बहू बनकर आए यह उन्हें मंजूर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात पर बढ़ गया तनाव

panchayat decision about marriage

इसी मुद्दे को लेकर रविवार को अट्टा-गुजरान गांव में नागर गोत्र के करीब 10 से 12 गांवों की पंचायत हुई। इसमें भड़ाना परिवार के मुखिया को भी बुलाया गया।


नागर गोत्र के पंचों ने परिवार के मुखिया के सामने प्रस्ताव रखा कि यह तो नरौली गांव से रिश्ता तोड़ ले या फिर गांव को छोड़ दे। पंचायत ने किसी भी कीमत पर शादी न होने देने का ऐलान किया है।

उधर, भड़ाना परिवार ने पंचों के इस फैसले ठुकरा दिया है। लड़के के चाचा ने बताया कि वह रिश्ता नहीं तोडे़ंगे और इसी गांव में रहकर तय तारीख को शादी करेंगे। उधर, पुलिस अफसरों का कहना है कि इस तरह की उनको कोई शिकायत या जानकारी नहीं मिली है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed