{"_id":"1cd8958678fb12abb76904e7944e1484","slug":"decided-not-to-vote-for-jat-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट उम्मीदवारों को वोट न देने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट उम्मीदवारों को वोट न देने का फैसला
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 28 Feb 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में रविवार को एनएच-5 स्थित मंदिर श्री बांके बिहारी में पंजाबी समाज सहित अन्य बिरादरियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में कभी भी 35 बिरादरियां किसी जाट उम्मीदवार को वोट नहीं देंगी। मंदिर के प्रधान ललित गोस्वामी ने कहा कि विपक्षी दलों को पंजाबी मुख्यमंत्री हजम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जाट नेता ओमप्रकाश चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा पर 10-10 वर्ष राज किया। अगर इन्हें आरक्षण चाहिए था तो तब लेते।
आरक्षण की आड़ में लूटपाट, तोड़फोड़, आगजनी व सामूहिक दुष्कर्म की पंजाबी बिरादरी सहित 35 बिरादरियां एकजुट होकर आज यह शपथ लेती हैं कि भविष्य में किसी जाट नेता को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन
गोस्वामी ने कहा कि आरक्षण आंदोलन की आड़ में लोगों ने 1947 और 1984 से भी ज्यादा घिनौना काम किया है। इतने बड़े आंदोलन को पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। सिपाही से लेकर अधिकारी तक 70 प्रतिशत लोग इसी बिरादरी के इस महकमे में हैं। सरदार मोहन सिंह भाटिया ने कहा कि 35 बिरादरियां ईश्वर की सौगंध लेकर प्रण करती हैं कि वे जाट नेताओं का बहिष्कार करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह उपद्रव हरियाणा में जाट आरक्षण पर नहीं अपितु नॉन जाट मुख्यमंत्री को पद से हटाने के लिए किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों को हवालात में पहुंचाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि मुरथल की घटना ने प्रदेश का सिर शर्म से झुका दिया है।