फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deceived by the lure of gold chains million.

सोने की चेन का लालच देकर ठगे पांच लाख

Sun, 14 Dec 2014 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 14 Dec 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
Deceived by the lure of gold chains million.

फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सिही गेट राजवाड़ा निवासी लखपत शर्मा रिटायर्ड फौजी हैं। खुद का नाम मोहन बताने वाले एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले उन्हें फोन कर बताया कि उसे राजस्थान में खुदाई के दौरान चार किलोग्राम वजन की सोने की चेन मिली है।

विज्ञापन


सौदेबाजी के बाद लखपत ने चेन को पांच लाख रुपये  में खरीद लिया। जांच में चेन नकली निकली। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े चोरी
फरीदाबाद में विनय नगर अगवानपुर निवासी दुवार राम के रिश्तेदारी में शादी होने वाली है। बृहस्पतिवार की दोपहर उनकी पत्नी घर पर ताला लगा कर ब्यूटी पार्लर गई थीं। इस दौरान छत का रौशनदान तोड़कर अंदर घुसे चोर 25,000 रुपये नकद और जेवरात निकाल ले गए। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed