सड़क पर मदद मांगता रहा, तड़पते हुए तोड़ा दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार एमबीए छात्र को शुक्रवार देर रात मोजर बेयर कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। थोड़ी देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक युवक ने घायल छात्र को देखा।
उसने अपनी कार सड़क किनारे लगाई और घायल को अस्पताल ले जाने के लिए वहां से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं रुका। काफी देर तक घायल वहीं तड़पता रहा।
उपचार में देर होने पर अस्पताल में छात्र की मौत हो गई। मूलरूप से बांदा जिला निवासी फैजान (28 वर्ष) नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
घायल फैजान काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा
वह सेक्टर बीटा टू में किराये के मकान में रहता था। वह जलपुरा गांव में किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। देर रात बाइक से वापस लौट रहा था। मोजर बेयर कंपनी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल फैजान काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा।
रात करीब 12 बजे वहां से गुजर रहे कार सवार तरुण (व्यापारी) ने फैजान को तड़पते देखा तो वहीं रुक गए। उन्होंने बताया कि पहले एंबुलेंस को फोन किया फिर करीब 15 मिनट तक राहगीरों से मदद मांगने के लिए वाहन रुकवाने का प्रयास किया।
50-60 वाहन गुजरे लेकिन मदद को कोई नहीं रुका। इसके बाद घायल को कार से ले जाने का प्रयास किया तब तक एंबुलेंस आ गई। तरुण करीब ढाई घंटे तक अस्पताल में रहे। इलाज के दौरान रात 2: 51 मिनट पर उसकी मौत हो गई। समय से मदद मिल जाती तो छात्र को बचाया जा सकता था।