फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death of teen in Vishwakarma idol immersion.

विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन में किशोर की मौत

Sun, 21 Sep 2014 06:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Sep 2014 06:04 AM IST
विज्ञापन
death of teen in Vishwakarma idol immersion.

दिल्ली के विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के दौरान कालिंदी घाट यमुना नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर तीन अन्य युवकों के साथ दलदल में फंस गया था।

विज्ञापन


तीन युवकों को तो बचा लिया गया, मगर किशोर सनी (16) को नहीं बचाया जा सका। जैतपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। विश्वकर्मा पूजन के बाद शुक्रवार को सैकड़ों लोग कालिंदी घाट पहुंचे थे।
विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन के दौरान चार लोग दलदल में फंस गए। किशोर को बचाने के लिए करीब एक घंटे राहत कार्य चला था, पर उसे बचाया नहीं जा सका। वह गोविंदपुरी के भूमिहीन कैंप निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के टायर में तार फंसने से एक की मौत   
दिल्ली के पुलप्रह्लादपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को टायर में तार फंसने से अनियंत्रित बाइक आगे जा रही एक अन्य बाइक से टकरा गई।

हादसे में आगे वाली बाइक चला रहे सौरभ विहार निवासी राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र बाइक पर राजकुमार के साथ ओखला से दक्षिणपुरी जा रहा था। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि आनंदमयी मार्ग पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राजेंद्र उछलकर डिवाइडर से जा टकराया।


उसे ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में ता लगा है कि  ओमप्रकाश की बाइक की पीछे वाली सीट पर एक शख्स तार लेकर बैठा था। तार बाइक के पहिये में फंस गया था, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed