{"_id":"655b27098be360d74606ef56","slug":"death-of-female-constable-under-suspicious-circumstances-in-bulandshahr-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आरक्षी की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आरक्षी की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Mon, 20 Nov 2023 03:34 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 20 Nov 2023 03:34 PM IST
सार
मृतका के पिता ने उसके पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला आरक्षी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव खादमोहननगर में एक महिला आरक्षी की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने उसके पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बुकलाना थाना नरसेना निवासी नरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री पुलिस आरक्षी चंचल का विवाह फरवरी 2019 में स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव खादमोहननगर निवासी पुलिस आरक्षी कुलदीप के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ससुरालवालों द्वारा दहेज में कार की मांग कर चंचल का उत्पीड़न किया जा रहा था।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से चंचल मातृत्व अवकाश पर ससुराल में थी। रविवार की रात चंचल के पति कुलदीप ने पीड़ित को फोन पर चंचल की मौत की जानकारी दी। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति कुलदीप, ससुर जसवीर सिंह व सास गजेंद्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। उसी के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन