फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death of a worker falling from 24th floor.

24वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Wed, 03 Dec 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Dec 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Death of a worker falling from 24th floor.

क्रासिंग्स रिपब्लिक में बुधवार को निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 24वीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हैंगिंग वायर टूटने की वजह से हादसा हुआ।

विज्ञापन


बिल्डिंग में लिफ्ट का काम चल रहा था, जिसमें बाहर से प्लास्टर आदि किया जा रहा था। हादसे के बाद परिजन मजदूरों के साथ विजयनगर थाने पहुंचे, मगर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


बिहार स्थित सहरसा जिले के गांव सरोजा में रहने वाला 28 वर्षीय विनोद राय पुत्र राम बहादुर राय पिछले तीन सालों से डूंडाहेड़ा में किराए पर कमरा लेकर भतीजे रवि के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह क्रासिंग्स स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में काम करता था। विजयनगर पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब साढे़ 12 बजे विनोद 24वीं मंजिल पर चिनाई का काम कर रहा था। इस दौरान हैंगिंग वायर टूट गया, जिस पर वह बैठा था। 24वीं मंजिल से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर मजदूर और सोसायटी के लोग इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ ने बताया कि मृतक पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, मामले की जांच की जा रही है। उधर सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।

सोसायटी में गूंजी मजदूर की चीख
हादसे के वक्त सोसायटी में बाजार से लौट रही एक महिला ने बताया कि उन्हें दो बार चीख सुनाई पड़ी, जब तक कुछ समझ पाते, तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी।
 
पिता बनने वाला था विनोद
भतीजे रवि ने बताया कि विनोद की पत्नी वीना देवी गांव सरोजा में अपनी बेटी आयुषी (5) के साथ रहती है। वीना देवी गर्भवती हैं। विनोद की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है।


सोसायटी के गार्ड मौन
मामले के बाद कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों को घटनास्थल पर जाने से रोका गया। बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि घटनास्थल पर मीडियाकर्मिया को नहीं जाने देने के लिए बिल्डर ने हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed