फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death came as the havoc on the family

इस परिवार पर जब कहर बनकर उतरी मौत

Tue, 24 Feb 2015 08:09 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
Death came as the havoc on the family

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण खराब वाहन एक बार फिर तीन मौत का करण बना गया। जीरो प्वांइट से करीब 16 किलोमीटर पर चपरगढ़ के पास खराब खड़े ट्रॉले से एक मारूति वैन टकरा गई।

विज्ञापन


वैन में सवार मां-बेटी मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर चपरगढ़ के पास एक ओवरलोड ट्रॉला खराब खड़ा हुआ था। तभी ग्रेटर नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक मारूति वैन ट्रॉले में पीछे से टकरा गई, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में थे एक ही परिवार के सात लोग

Death came as the havoc on the family

कार में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे। हादसे में कार सवार उत्तम नगर दिल्ली निवासी पुनम (35 वर्ष) उसकी दो वर्ष की मासूम बेटी शैली की मौके पर ही मौत हो गई। पूनम के पति विजय (32 वर्ष), पिता सोहनपाल (65 वर्ष), मामा मनीराम, भतीजा अंशुल (3 वर्ष) और कुमकुम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सोहनपाल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में बाकी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर ट्रॉला चालक के खिलाफ  काईवाई की जाएगी।

बेटी के मुडंन के लिए कासगंज जा रहा था परिवार

Death came as the havoc on the family

पूनम के भाई संतोष ने बताया कि कासगंज में पूनम का मायका है। उसकी शादी दिल्ली के उत्तम नगर निवासी विजय के साथ हुई थी। उनकी मासूम बेटी शैली के मुडंन की रस्म उसके मामा के यहां होनी थी।

दो दिन पहले ही पूनम के पिता सोहनपाल और भाई मनीराम उसे मायके ले जाने के लिए दिल्ली आए थे। मंगलवार सवेरे ही पूनम अपनी बेटी और पति समेत परिवार के साथ अपनी कार से कासगंज के लिए निकले थे।

सर्दियों में कोहरा आम बात है, लेकिन पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में कोई उपाय नहीं किए है। यमुना और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर 70 फीसदी वाहनों में रिफ्लेक्टर तक नहीं लगे हैं। इससे तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों को आगे वाले वाहन दिखाई तक नहीं देते है और हादसे हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed