{"_id":"630bde85d1e411670b2346c8","slug":"deadly-attack-on-youth-for-stopping-to-abuse-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गाली देने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गाली देने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Mon, 29 Aug 2022 03:00 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 29 Aug 2022 03:00 AM IST
सार
पीड़ित के बयान पर दिल्ली कैंट रेलवे पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारायणा विहार रेलवे स्टेशन पर गाली देने से मना करने पर नशे में धुत दो हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के पेट, सीने, कुल्हे और हाथ पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने युवक को हमलावरों के चंगुल से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के बयान पर दिल्ली कैंट रेलवे पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान जेजे कालोनी इंद्रपुरी निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। वह नारायणा विहार इलाके में मुर्गा बेचता है। 26 अगस्त की देर रात ढाई बजे उसने नारायणा विहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक को बैठा हुआ देखा। उसे शक हुआ कि युवक खुदकुशी करने के लिए ट्रैक पर बैठा है। वह युवक के पास आकर उसे समझाने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान दो युवक वहां आए। दोनों नशे में धुत थे। दोनों आकाश को गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर दोनों युवक चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे अधमरा कर दिया। आस पास मौजूद लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।