{"_id":"65089ba54983494d9206a913","slug":"deadly-attack-on-two-judo-player-brothers-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जूडो खिलाड़ी दो भाइयों पर जानलेवा हमला, पीड़ितों ने एक कोच और उसके साथियों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जूडो खिलाड़ी दो भाइयों पर जानलेवा हमला, पीड़ितों ने एक कोच और उसके साथियों पर लगाया आरोप
Tue, 19 Sep 2023 12:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:19 AM IST
सार
पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों भाइयों का कोच से अभ्यास को लेकर विवाद चल रहा था। घायलों की पहचान रुहील और विशांत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वारका साउथ इलाके में जूडो खिलाड़ी दो भाइयों पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने दादा देव जूडो अकादमी के एक कोच और उसके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ितों के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों भाइयों का कोच से अभ्यास को लेकर विवाद चल रहा था। घायलों की पहचान रुहील और विशांत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों सपरिवार पालम इलाके में रहते हैं। दोनों जूडो के खिलाड़ी हैं। पुलिस को दी शिकायत में रुहील ने बताया कि दोनों भाई दादा देव जूडो अकादमी में अपने कोच नरेश आर्या के साथ अभ्यास करते हैं। वहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का अलग अलग कोच हैं। उसने आरोप लगाया कि यहां कोचिंग करने वाला एक कोच विक्रम सोलंकी दोनों भाई को अपने साथ अभ्यास करवाना चाहता है, लेकिन वह उनके साथ अभ्यास नहीं करना चाहते हैं। इस बात को लेकर उनका विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
15 सितंबर को दोनों भाई अपने कुछ दोस्तों के साथ रामफल चौक पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान विक्रम का फोन आया। वह फोन पर धमकी और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसपर लाठी डंडे बरसाने लगा। बचाव करने के लिए पहुंचे उसके भाई पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए।