फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Dead woman' found alive in Delhi with her lover

'मरी हुई महिला' प्रेमी के साथ घूमती मिली

Sat, 27 Dec 2014 11:38 AM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
'Dead woman' found alive in Delhi with her lover

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ऐसी महिला पकड़ी गई है, जो पुलिस रिकॉर्ड में मर चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड में उसकी हत्या उसके ही ससुर ने की है। बल्कि यहां तक कि उसकी हत्या के आरोप में उसका ससुर अब भी जेल काट रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की गोकलपुरी ईकाई के एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में गठित की गई खास टीम ने मामले का पूरा खुलासा किया है। जिस महिला की हत्या में उसका ससुर जेल काट रहा है, असल में वह जिंदा है।
विज्ञापन


जिंदा ही नहीं है, बल्कि अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में रंगरलियां मना रही है। महिला और उसका प्रेमी दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और बिहार पुलिस व परिजनों को सूचना भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों की मां ने ऐसे रची साजिश

'Dead woman' found alive in Delhi with her lover

पुलिस ने जिस महिला को हिरासत में लिया है, वो चार बच्चों की मां है। उसकी साल 2006 में बिहार के मुफ्फरपुर निवासी शेख जलाल से हुई थी। उसके बाद उसे चार बच्चे हुए।

लेकिन इसी दौरान वह इलाके के एक हमउम्र युवक इरशाद से दोस्ती हो गई। जल्द ही दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। इसके बाद वह इरशाद के साथ भागकर दिल्ली आ गई। यहां भजनपुरा इलाके में एक किराए के कमरे में रहने लगे।

उधर, महिला के पिता अब्दुल तारीक ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा दिया। मामले में पुलिस ने बिना छानबीन किए महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed