ट्रेन में परोसी गई 'छिपकली कोरमा': डिब्रूगढ़ राजधानी में यात्री की जिंदगी से खिलवाड़, कैटरिंग सेवा पर उठे सवाल
छिपकली खाने के पैकेज में इस तरह चिपकी हुई कि ध्यान नहीं दिया जाता तो वह खाने के साथ छिपकली को खा जाते। ठीक से देखने पर पता चला कि छिपकली ही खाने में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में रेल यात्री के खाने में मृत छिपकली मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेल यात्री के खाने में छिपकली मिलने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया हैं। यात्री ने खाने में छिपकली मिलने की शिकायत रेल मदद ऐप पर की है। ऐसे में रेल प्रशासन व खाना परोसनी वाली कंपनी पर सवाल खड़े होते हैं कि वह यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
पिछले दिनों ही डिब्रूढ़ राजधानी एक्सप्रेस में रेल यात्री के खाने में छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। ट्रेन संख्या 12423 के कोच नंबर बी-7 के यात्री को इस तरह का खाना परोसा गया था। यात्री ने ट्रेन की कैटरिंग से खाना मंगवाया तो उसमें खाने के साथ मृत छिपकली पाई गई।
सीट नंबर 33 पर यात्रा कर रहे ये यात्री पहले तो चौक गए। चौकने की वजह ये थी कि छिपकली खाने के पैकेज में इस तरह चिपकी हुई कि ध्यान नहीं दिया जाता तो वह खाने के साथ छिपकली को खा जाते। ठीक से देखने पर पता चला कि छिपकली ही खाने में है। इसके बाद यात्री ने कैंटरिंग मैनेजर और टीटीई को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसने रेल मदद ऐप पर इसकी शिकायत की।
ट्रेनों में यह स्थिति तब है जब भारतीय रेल की कैटरिंग सर्विस में बहुत सी अनियमितताओं पर लगातार सवाल उठाए जाते हैं। यात्री तो उठाते ही है कई बार सीएजी ने भी अपनी रिपोर्ट में खाने को लेकर टिप्पणी की है। बावजूद भारतीय रेलवे इससे कोई सीख नहीं ले रहा।