{"_id":"5c7e74adbdec2213f22d117d","slug":"dead-eagle-wings-has-transmitter-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाज के पंखों में ट्रांसमीटर लगा देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाज के पंखों में ट्रांसमीटर लगा देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, पुलिस कर रही जांच
Tue, 05 Mar 2019 06:37 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के गांव भनकपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एक मृत बाज के पंखों में ट्रांसमीटर पाया, इसे देखने के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
गांव के सरपंच सचिन मंडोतिया ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाज को कब्जे में ले लिया और वन्य प्राणी जीव विभाग के अधिकारियों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
वन्य प्राणी जीव विभाग के निरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि बाज के पंखों में लगा ट्रांसमीटर करीब दो साल पहले बाज की गतिविधियां रिकार्ड करने के लिए देहरादून स्थित वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ने लगाया था। उन्हें सूचना दे दी गई है। बुधवार को वे फरीदाबाद आकर बाज के पंखों में लगे डिवाइज से डाटा कलेक्ट करेंगे।
विज्ञापन