फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dead body was found lying on the bed naked

बेडरूम में नग्न मिला ब्रिटिश नागरिक का शव

Mon, 10 Aug 2015 10:07 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
dead body was found lying on the bed naked

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में ब्रिटिश नागरिक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। ब्रिटिश नागरिक का शव नग्न अवस्था में बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा मिला।

विज्ञापन


घर के दरवाजे खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। वह मेट्रो टनल बनाने वाली कमेटी के सदस्य थे। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ के मुताबिक शव को एम्स में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। पुलिस अधिकारी लूटपाट की घटना से इनकार कर रहे हैं। ब्रिटिश एंबेसी को इस बात की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा खुला था और..

dead body was found lying on the bed naked

पुलिस के मुताबिक ब्रिटिश नागरिक पॉल वॉकर (55) गत फरवरी से डिफेंस कॉलोनी की डी 1/21 कोठी में रह रहे थे। इंजीनियर पॉल वॉकर मेट्रो की टनल बनाने वाली कमेटी में सलाहकार थे।


वह नेहरू प्लेस व कालका जी के बीच बन रही टनल का काम देख रहे थे। रविवार सुबह से ही वॉकर को डिफेंस कॉलोनी निवासी ब्रिटिश नागरिक एल एल कॉल कर रहे थे।

फोन न उठाने पर एल एल में पॉल के घर पर जाकर देखा। कमरे का दरवाजा खुला था और पॉल बेडरूम में अचेतावस्था में पड़े थे।

पॉल वॉकर शनिवार रात में एक पार्टी में गए थे

dead body was found lying on the bed naked

एल एल में ने दोपहर 1:30 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सीबीआई के सीएफएसएल व क्राइम ब्रांच को भी बुलाया गया था। घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स के मोर्चरी में रखवा दिया गया।

डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि थाइलैंड में रहने वाली उनकी पत्नी को व ब्रिटिश एंबेसी को सूचना दे दी गई है। शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि पॉल वॉकर शनिवार रात में एक पार्टी में गए थे जहां से वह देर रात घर लौटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed