{"_id":"5cc2c978bdec225f4c4ee768","slug":"dead-body-of-youths-found-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होने गए युवकों के शव मृत अवस्था में नाले में मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में शामिल होने गए युवकों के शव मृत अवस्था में नाले में मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 26 Apr 2019 02:34 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में दो युवकों का शव एक नाले में बरामद होनें के बाद सनसनी मच गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत की आशंका जताई है । वहीं परिजनों का कहना है कि दो-तीन दिन से लगातार वह लोग क्षेत्र में दोनों की तलाश कर रहे थे, उन्हें ना तो सड़क किनारे बाइक खड़ी मिली न हीं दोनों के शव मिले थे।
विज्ञापन
दरअसल बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के नयागांव धमेड़ा अड्डा निवासी युवक अरुण और विशाल बीते दिनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दादरी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द अपनी बाइक से गए थे उनके साथ उनके अन्य साथी भी थे, सभी साथी शादी में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट आए थे।
विज्ञापन
लेकिन तीन दोस्त शिवम अरुण विशाल वापस नहीं लौटे थे परिजनों ने शिवम को शाहपुर खुर्द के पास से घायल अवस्था में बरामद किया, लेकिन अरुण और विशाल का कुछ पता नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन
थाना पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़ित परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार को बुलंदशहर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई ।
वही शुक्रवार सुबह दोनों युवकों विशाल और वरुण के शव दादरी थाना क्षेत्र के एक नाले में पड़े मिले। जबकि उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी हुई मिली । पुलिस प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत होना बता रही है।
वहीं परिजनों का कहना है कि दो-तीन दिन से लगातार वह लोग क्षेत्र में दोनों की तलाश कर रहे थे, उन्हें ना तो सड़क किनारे बाइक खड़ी मिली नहीं दोनों के शव मिले थे।