फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of seven year old child missing for three days found in drain in Delhi

दर्दनाक: तीन दिन से लापता सात साल के बच्चे का शव नाले में मिला, सीसीटीवी में गिरता हुआ दिखा बच्चा

Sun, 27 Oct 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Oct 2024 11:11 PM IST
सार

गोकलपुरी इलाके की घटना है। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में बच्चा नाले में गिरता हुआ दिखा है।

विज्ञापन
Dead body of seven year old child missing for three days found in drain in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम से लापता सात साल के बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। उसके परिजनों ने लापता होने के बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। लेकिन मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की जांच में बच्चे के फुटपाथ के चलने के दौरान नाले में गिरने की जानकारी मिली। पुलिस ने रविवार को बच्चे के शव को नाले से बरामद कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


मृत बच्चे की पहचान रूहान के रूप में हुई है। रूहान अपने परिवार के साथ चमन पार्क क्षेत्र में रहता था। परिवार में पिता अली शेर, मां व चार भाई हैं। पिता ई-रिक्शा चालक हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 अक्तूबर को अली शेर ने गोकुलपुरी थाने में अपने सात साल के बेटे के गायब होने की शिकायत की। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनका बेटा 23 अक्तूबर की शाम से लापता है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जांच के दौरान फुटेज में पुलिस ने देखा कि 23 अक्तूबर की शाम फुटपाथ पर चलने के दौरान बच्चा मुस्तफाबाद के पास नाले में गिर गया है। रविवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पुलिस ने देखा कि फुटपाथ से स्लैब गायब है। पुलिस ने उस जगह पर नाले में तलाशी अभियान चलाया। जहां से कुछ ही देर में बच्चे का शव मिल गया। परिजनों ने उसकी पहचान अपने बेटे के रूप में की। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाला करीब छह फीट गहरा और तीन फीट चौड़ा है। यह पूरा नाला स्लैब से ढका हुआ है, लेकिन घटनास्थल के पास एक दो स्लैब गायब हैं। पुलिस लापरवाही से मौत की धारा जोड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed