{"_id":"67ac7273a1de73e28c0efd91","slug":"dead-body-of-person-found-in-forest-of-amargarh-in-bulandshahr-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अमरगढ़ के जंगल में मिला व्यक्ति का शव, ट्यूबवेल चलाने गई महिला ने दी जानकारी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अमरगढ़ के जंगल में मिला व्यक्ति का शव, ट्यूबवेल चलाने गई महिला ने दी जानकारी; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 12 Feb 2025 03:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 12 Feb 2025 03:35 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति का खेत में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी मुकेश सिंह (48) का शव पुलिस चौकी अमरगढ़ स्तिथ जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि अमरगढ़ निवासी किसान की पत्नी प्रेमवती अपने खेत गईं थी। उन्होंने ट्यूबवेल चलाया और पानी नाली में उतरने लगा। इसके बाद वह नाली देखने के लिए गईं तो वहां पर मुकेश सिंह का शव मिला।
विज्ञापन
महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। किसान ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र ही दिया है।
विज्ञापन