फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of lover couple from Mahendragarh found in Paharganj Delhi

दिल्ली के पहाड़गंज से मिला महेंद्रगढ़ से लापता प्रेमी युगल का शव

Fri, 13 Sep 2019 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of lover couple from Mahendragarh found in Paharganj Delhi
demo pic

हरियाणा के महेंद्रगढ़ से लापता हुए प्रेमी युगल का शव बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक पार्क में मिला। मृतकों की शिनाख्त गांव नांगल माला, महेंद्रगढ़ निवासी विपिन कुमार (24) और गांव झगड़ी, महेंद्रगढ़ निवासी सरोज (20) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। पुलिस को दोनों के पास से मोबाइल व कुछ अन्य कागजात बरामद हुए, जिनके आधार पर पहचान की गई। मंगलवार से दोनों लापता थे। 
विज्ञापन


सरोज के परिजनों ने विपिन के खिलाफ महेंद्रगढ़ सिटी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचना देने के अलावा दोनों के परिवार को भी खबर कर दी है। शुक्रवार को परिजनों के दिल्ली आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब 6.03 बजे सूचना मिली कि एक युवक व युवती अचेत अवस्था में पहाडग़ंज स्थित आराम पार्क में पड़े हुए हैं। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कैट्स एंबुलेंस पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को मौके पर मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से ही दोनों पार्क में एक साथ घूम रहे थे। 

दोपहर 1.30 तक लोगों ने दोनों को घूमते हुए देखा। शाम में दोनों अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक मोबाइल, पर्स व कुछ अन्य सामान बरामद हुआ। जेब से मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान हुई। वहीं युवती के पास से भी एक मोबाइल व बैग मिला।

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर उन्हें दोनों की लाश मिलने की सूचना दी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विपिन व सरोज एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के परिवारों को एक दूसरे का मिलना-जुलना पसंद नही था।

विपिन परिवार के साथ गांव में रहता था। इसके पिता बाबूलाल खेती करने के अलावा कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। विपिन फिलहाल सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग कर रहा था। दूसरी ओर सरोज पिता की मौत के बाद अपनी बुआ और फूफा के साथ झगड़ी गांव में रहती थी। सरोज का परिवार विपिन की खेतीबाड़ी करता है। वहीं से दोनों की पहचान हुई। 

मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए। इस बीच बुधवार को सरोज के परिवार ने विपिन के खिलाफ महेंद्रगढ़ सिटी थाने में उसके अगवा करने की शिकायत दी। इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया गया। हरियाणा पुलिस अभी दोनों की तलाश कर ही थी कि दोनों के शव दिल्ली से बरामद हुए।


 इधर दिल्ली पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों दिल्ली कब पहुंचे और किस होटल में रुके। फिलहाल इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि परिजनों के डर से दोनों ने मौत को गले लगा लिया। पुुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed