{"_id":"62cd4a924a43dd53141ae530","slug":"dead-body-of-an-unidentified-person-found-in-dadri-area-of-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
Tue, 12 Jul 2022 04:00 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 12 Jul 2022 04:00 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के आमका रोड से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र में आमका रोड के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के आमका रोड से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र 45 से 50 साल के करीब बताई जा रही है और शव पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन